बवानी खेड़ा: CBLU मे परीक्षा परिणाम दुरूस्त करवाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने सीबीएलयू वीसी को सौंपा मांगपत्र
विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति लापरवाहीपूर्ण कार्यशैली के चलते भिवानी का चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रदेश भर में चर्चित रहा है। यही नहीं विद्यार्थी बार-बार धरने-प्रदर्शन के माध्यम से सीबीएलयू को उसकी लापरवाहीपूर्ण कार्यशैली से अवगत भी करवाते है, लेकिन इसके बावजूद भी सीबीएलयू प्रशासन अपनी गलती सुधारने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा।