मांट: प्रेमनगर में बर्बाद फसल को देख किसान को आया अटैक, हुई मौत
Mat, Mathura | Apr 8, 2026 मांट थाना क्षेत्र के गाँव प्रेमनगर में बारिश से बर्बाद हुई फ़सल को देख किसान को हर्ट अटैक आ गया, जिससे खेत में ही उसकी मौत हो गयी, वुधवार की सुबह बुजुर्ग किसान हीरालाल अपने खेत पर गया तो देखा कि गेंहू की पूरी फसल गिर चुकी है, उसके पास आमदनी का और कोई साधन भी नहीं है, यह देख हीरालाल खेत में गिर पड़ा हर्ट अटैक आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।