महाराजगंज: जिला पंचायत सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुभासपा ने समीक्षा बैठक में बनाई रणनीति
जिला पंचायत सभागार में सोमवार को 3 बजे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव व जिला संगठन प्रभारी जितेन्द्र सिंह रहे। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाई।