महाराजगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई
सोमवार को 2 बजे सदर सीएचसी सभागार में आयोजित आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने अध्यक्षता की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आशा दो सप्ताह से अधिक बुखार वाले मरीजों की सूची तैयार करें तथा उनकी जांच कराएं, जिसमें कालाजार की जांच सर्वप्रमुख है। कालाजार की RK-39 किट से जांच कराई जाए। लक्षणों में रुक-रुक कर बुखार, त्वचा का कालापन, पेट फूलना है।