मुरैना नगर: फाटक बाहर इलाके में बेटे को शराब पिलाने के आरोप में पिता की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल
मुरैना के फाटक बाहर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ एक व्यक्ति की पिटाई करती दिख रही है। आरोप है कि व्यक्ति शराब के नशे में अपने मासूम बेटे को भी शराब पिला रहा था। लोगों ने बच्चे को उससे अलग कर दिया और विरोध जताते हुए मारपीट की। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर वीडियो की सत्यता खंगालना शुरू कर दिया है।