धार: मारपीट मामले में गुलमोहर कॉलोनी व जिला अस्पताल बवाल के 4 आरोपी गिरफ्तार
धार में मारपीट का बड़ा खुलासा: गुलमोहर कॉलोनी व जिला अस्पताल बवाल में 4 आरोपी गिरफ्तार।धार शहर की गुलमोहर कॉलोनी में हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 29 दिसंबर 2025 की है, जब पुराने विवाद को लेकर पहले गुलमोहर कॉलोनी में मारपीट हुई और इसके बाद जिला अस्पताल परिसर में भी दोबारा हिंसक झड़प हुई थी।