कोटद्वार: चर्चित जिम संचालक दीपक कुमार गिरफ्तार
उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद दीपक’ को पुलिस ने स्थानीय साड़ी व्यापारी के साथ विवाद और कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि विवाद सोशल मीडिया पर उज्जैन की एक घटना से जुड़ी पोस्ट और कमेंट्स के बाद शुरू हुआ। इसके बाद गंगा दत्त जोशी मार्ग स्थित राधिका साड़ी शोरूम पर दोनों पक्षों में बहस और हाथापाई हुई। व्यापारी ने धमकी देने सहित कई आरोप लगाए हैं। घटना का CCTV वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#UttarakhandNews #Kotdwar #KotdwarNews #Uttarakhand