डेरापुर: रतनियापुर-खल्ला मार्ग पर जलभराव से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान, ग्रामीणों ने जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की
डेरापुर ब्लॉक क्षेत्र के रतनियापुर से खल्ला जाने वाले मार्ग पर मुख्य सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण पुनीत द्विवेदी, ओम जी यादव, संयुक्त उद्योग व्यापार संघ के संगठन मंत्री हरिओम शुक्ला समेत अन्य लोग