पूरनपुर: स्मार्ट मीटरों की खामियों पर व्यापारियों ने किया विरोध, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
पूरनपुर में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों से जुड़ी समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने रोष व्यक्त किया,नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में व्यापरियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को गुरुवार दोपहर 12 बजे सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि प्रीपेड मीटरों में भुगतान करने के बावजूद बिजली सप्लाई बंद हो जाती है।