महोबा: मकरबई गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी से मौत, पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने कराया पीएम
Mahoba, Mahoba | May 17, 2026 महोबा के कबरई थाना के ग्राम मकरबई में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय क्रान्ति पत्नी हरिशंकर के रूप में हुई है। मृतका के पिता देवीदीन निवासी खड़हा सरबई, गौरिहार छतरपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया और हत्या कर दी। पुलिस जांच कर रही है।