गुना कलेक्टर के निर्देशन में जिले में 12 नवंबर से 28 फरवरी 2026 तक सांस अभियान जारी है। 24 दिसंबर को सीएमएचओ ने बताया, जिले के सभी ब्लॉक में 200 स्वास्थ्य कर्मियों को 5 बैच में प्रशिक्षण दिया गया। 24 दिसंबर को जिले के केंद्रों की CHO को और एएनएम को जीरो से 5 वर्ष के बच्चों के सर्दी खांसी निमोनिया स्वसन संबंधी बीमारियों की जांच और उपचार का प्रशिक्षण दिया।