बहराइच: सर्रा कला इलाके में खेत में बेहोशी की हालत में मिला व्यक्ति, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्रा कला इलाके में खेत में बेहोशी की हालत में व्यक्ति मिला था। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया जाच जारी है।