कौंच: आजाद नगर में पैसे के लेनदेन को लेकर भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला, सिर पर छुरी मारकर किया गंभीर घायल
Konch, Jalaun | May 17, 2026 कोंच में शनिवार देर रात 11 बजे पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, दुकान के लेनदेन को लेकर दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में एक भाई ने दूसरे पर छुरी से हमला कर दिया, हमले में राजू मकरानी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, पीड़ित ने अपने भाई ताहिर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।