झांसी: नगर में यौमे असूरा दशवी मोहर्रम का जुलूस अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया, कल्लन शाह कमेटी ने लंगर वितरित किया
Jhansi, Jhansi | Jul 6, 2025 झांसी में यौमे असूरा दशवी मोहर्रम का जुलूस अकीदत व एहतराम के साथ रविवार को निकाला गया। जुलूस के रुप मे लक्ष्मी तालाब कर्बला पहुचकर इमाम चौक पर रखे गए ताजिए सुपुर्देखाक ठाडे किए गए। जुलूस में शामिल अकीदत मंद या हुसैन की सदाएं बुलंद कर रहे थे। बाहर ओरछा गेट कुरैश नगर से ताजिया कमेटी जमीयतुल कुरैश अखाड़ा के ताजियादार अपने अपने ताजियों के साथ शामिल हुए।