उत्तराखंड पहुंचे राहुल गांधी- जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत,एयरपोर्ट पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता..
ब्यूरो रिपोर्ट/हिन्दुस्तान समाचार।।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद, विधायक ममता राकेश सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। नेताओं ने राहुल गांधी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उत्तराखंड आगमन पर उनका अभिनंदन किया।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को कांग्रेस संगठन के लिए अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजर उनके कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले संदेश पर टिकी हुई है