सनावद: गौमाता के सम्मान में सनावद में गौसेवकों ने निकाली भव्य रैली, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सनावद मे 27 अप्रैल को गौ सम्मान मे राष्ट्रव्यापी आह्वान के अंतर्गत नगर के बावड़ी मंदिर से संतजन,धार्मिक संगठन व गौसेवक की भव्य रैली निकली।जिसमें गौमाता को राष्ट्र माता बनाने के साथ गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।बावड़ी मंदिर से निकली रैली मे गौ माता के सम्मान मे गौ भक्त मैदान में और 'गो हत्या बंद करो'जैसे नारे लगाते हुए गौ सेवक चल रहे थे।