ओबरा: जंगल में मानव कंकाल मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Obra, Sonbhadra | May 18, 2026 विंढमगंज थाना क्षेत्र के करहिया ग्राम पंचायत के बासीन नावा टोला में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल में एक मानव कंकाल मिलने की सूचना फैली। मृतका की पहचान रमेश चेरो की पत्नी 32 वर्षीय सुभगीया देवी के रूप में हुई। बताया गया कि महिला बीते 10 मई से लापता थी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी दुद्धी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची ।