सूरजगढ़: मेदनी चौकी क्षेत्र में NH-80 बना मकई सुखाने का खलिहान, किसानों की मनमानी से लोगों की जान जोखिम में
मेदनी चौकी क्षेत्र में NH 80 सड़क इन दिनों किसानों की लापरवाही के कारण हादसे को दावत देता प्रतीत होता है. इस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले NH 80 के 8 किलोमीटर लंबी सड़क पर किसानों ने अपना खलिहान बना लिया है.रविवार अपराह्न 12:30 बजे यहां NH पर किसान मकई सुखाते नजर आए. सड़क पर मकई के दाने की वजह से दोपहिया वाहन चालक अपना संतुलन खोकर हादसे का शिकार हो रहे हैं.