सेवा संकल्प अभियान | सेवा ज्योति यात्रा
जनभागीदारी से जनसेवा का संदेश, विकसित भारत 2047 का संकल्प!
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आयोजित सेवा ज्योति यात्रा नेहरू नगर चौक, भिलाई से प्रारंभ होकर बाइक रैली के रूप में पटेल चौक, दुर्ग तक पहुंची। जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर जनसेवा, सुशासन और जनकल्याण का संदेश दिया।
रविशंकर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
✨ सेवा का संकल्प, सुशासन का विश्वास और विकसित भारत का लक्ष्य!
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_ज्योति_यात्रा #जनसेवा #सुशासन #SewaSankalpAbhiyan