Public App Logo
Jansamasya
Cwg
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
No video available

आप सभी #नवादा वासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। #Nawada

4.7k views | Nawada, Nawada | Dec 31, 2023

MORE NEWS

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुई जनसुनवाई, जिला पदाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं।

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय "सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)" के अंतर्गत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जिला स्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने की। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 42 शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया। शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान थाना अकबरपुर अंतर्गत ग्राम माखर निवासी कैलाश पाण्डेय द्वारा वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित, थाना नारदीगंज अंतर्गत ग्राम कोशला निवासी मुकेश कुमार द्वारा मुआवजा भुगतान से संबंधित, थाना वारिसलीगंज अंतर्गत ग्राम बाघी बरडीहा निवासी मंतुष पासवान द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना से संबंधित तथा थाना अकबरपुर अंतर्गत ग्राम फुलमा निवासी विजय कुमार द्वारा परिमार्जन प्लस से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं जनसुनवाई में रखी गईं।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुई जनसुनवाई, जिला पदाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय "सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)" के अंतर्गत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला स्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने की। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 42 शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया। शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना अकबरपुर अंतर्गत ग्राम माखर निवासी कैलाश पाण्डेय द्वारा वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित, थाना नारदीगंज अंतर्गत ग्राम कोशला निवासी मुकेश कुमार द्वारा मुआवजा भुगतान से संबंधित, थाना वारिसलीगंज अंतर्गत ग्राम बाघी बरडीहा निवासी मंतुष पासवान द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना से संबंधित तथा थाना अकबरपुर अंतर्गत ग्राम फुलमा निवासी विजय कुमार द्वारा परिमार्जन प्लस से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं जनसुनवाई में रखी गईं। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jul 17, 2026

नवादा में साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 8 आरोपी दबोचा, 13 मोबाइल और ग्राहकों का डेटा भी

नवादा में साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 8 आरोपी दबोचा, 13 मोबाइल और ग्राहकों का डेटा भी

Nawada, Nawada | Jul 17, 2026

रोह के होनहार ने रचा इतिहास! NEET UG-2026 में 631 अंक के साथ शानदार सफलता #NEETUG2026 #Nawada

रोह के होनहार ने रचा इतिहास! NEET UG-2026 में 631 अंक के साथ शानदार सफलता #NEETUG2026 #Nawada

Nawada, Nawada | Jul 17, 2026

बड़ी खबर: 6 घंटा के कड़ी मशक्कत और सफ़ल ऑपरेशन में 3 साल के पियूष को एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के जवानों ने बाहर निकाल लिया है।।

बड़ी खबर: 6 घंटा के कड़ी मशक्कत और सफ़ल ऑपरेशन में 3 साल के पियूष को एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के जवानों ने बाहर निकाल लिया है।।

Nawada, Nawada | Jul 17, 2026

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आयोजित।

आज दिनांक 16.07.2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी बैंक अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बैंकों, विशेषकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI), को ऋण वितरण (Lending) में वृद्धि करने तथा प्राथमिकता वाले लाभुकों को समयबद्ध एवं सरल प्रक्रिया के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिला अग्रणी प्रबंधक श्री संजय कुमार ने जिला पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि सभी बैंक संयुक्त रूप से जिले के सीडी रेशियो (CD Ratio) में वृद्धि करने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा के भीतर प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बैठक में कार्यपालक अभियंता (विद्युत) द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता तथा बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया से सभी बैंक अधिकारियों को अवगत कराया एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग का अनुरोध किया। इस अवसर पर योजना के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकृत एजेंसियों एवं वेंडरों के प्रतिनिधियों से जिला पदाधिकारी ने कार्य निष्पादन के दौरान आ रही समस्याओं एवं चुनौतियों के संबंध में विस्तृत फीडबैक प्राप्त किया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय एवं बैंक अधिकारियों को एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक समय पर पहुँचाया जा सके।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से किसानों के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।

जिला पदाधिकारी ने एसडीसी बैंकिंग को निर्देश दिया कि जिले की सभी बैंक शाखाओं का एक संयुक्त व्हाट्सएप समूह गठित किया जाए, जिसके माध्यम से विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा, सूचना का त्वरित आदान-प्रदान तथा समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी बैंक एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण, सीडी रेशियो में वृद्धि तथा सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के शत-प्रतिशत प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत), जिला अग्रणी प्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एलडीओ, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागों एवं संस्थानों के अधिकारी उपस्थित थे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आयोजित। आज दिनांक 16.07.2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी बैंक अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बैंकों, विशेषकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI), को ऋण वितरण (Lending) में वृद्धि करने तथा प्राथमिकता वाले लाभुकों को समयबद्ध एवं सरल प्रक्रिया के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला अग्रणी प्रबंधक श्री संजय कुमार ने जिला पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि सभी बैंक संयुक्त रूप से जिले के सीडी रेशियो (CD Ratio) में वृद्धि करने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा के भीतर प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक में कार्यपालक अभियंता (विद्युत) द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता तथा बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया से सभी बैंक अधिकारियों को अवगत कराया एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग का अनुरोध किया। इस अवसर पर योजना के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकृत एजेंसियों एवं वेंडरों के प्रतिनिधियों से जिला पदाधिकारी ने कार्य निष्पादन के दौरान आ रही समस्याओं एवं चुनौतियों के संबंध में विस्तृत फीडबैक प्राप्त किया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय एवं बैंक अधिकारियों को एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक समय पर पहुँचाया जा सके। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से किसानों के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। जिला पदाधिकारी ने एसडीसी बैंकिंग को निर्देश दिया कि जिले की सभी बैंक शाखाओं का एक संयुक्त व्हाट्सएप समूह गठित किया जाए, जिसके माध्यम से विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा, सूचना का त्वरित आदान-प्रदान तथा समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी बैंक एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण, सीडी रेशियो में वृद्धि तथा सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के शत-प्रतिशत प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत), जिला अग्रणी प्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एलडीओ, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागों एवं संस्थानों के अधिकारी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jul 16, 2026