सिकंदराराऊ: सिकंद्राराऊ के सीओ का हुआ स्थानांतरण, बने सीओ सादाबाद, हिमांशु माथुर होंगे सिकंद्राराऊ के नए सीओ
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिंह के द्वारा रविवार शाम को हाथरस जनपद के तीन सीओ का स्थानांतरण कर दिया है। सिकंदरा राव सीओ जे.एन अस्थाना को सादाबाद का सीओ बनाया गया है तो वही पुलिस लाइन से हिमांशु माथुर को सिकंदराओं का नया सीओ नियुक्त किया है। सादाबाद में के सीओ अमित पाठक को पुलिस लाइन का सीओ बनाया गया है।