बानसूर: बानसूर में अचानक आई आंधी-बारिश से यज्ञ का टेंट उड़ा, बिजली पोल भी हुआ क्षतिग्रस्त
Bansur, Alwar | Jun 6, 2026 बानसूर क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। घने बादलों के साथ तेज आंधी-तूफान और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन नुकसान भी हुआ। बिलाली गांव में चल रहे 108 कुंडात्मक शीतला माता चंडी महायज्ञ का विशाल टेंट तेज हवा में उड़ गया।