पातेपुर: पातेपुर के भूसाही गांव में बजरंगबली की प्रतिमा स्थापना के लिए महायज्ञ, भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
पातेपुर के भुसाही गांव स्थित नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं अष्टयाम महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल बना हुआ है।अनुष्ठान की शुरुआत 1051 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई। जिसमें गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं की लंबी कतार ने वातावरण को पूरी तरह धार्मिक बना दिया।रविवार की शाम 7 बजे अनुष्ठान शुरू हुई।