कोलायत: गजनेर पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानकारी दी SHO ओमप्रकाश सुथार ने
गजनेर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए विभिन्न मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया गया है। गजनेर थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि गजनेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के मामले में 4 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी जिला फलोदी मोहननगर भोजासर थाना निवासी रमेश कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।