उज्जैन शहर: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: निगम आयुक्त ने तेलीवाड़ा चौराहा सहित कई क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण कार्यों का किया निरीक्षण
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने शहर में चल रहे चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को उन्होंने तेलीवाड़ा चौराहा, छत्रीचौक पानी की टंकी चौराहा और केडी गेट से खजूरवाली मस्जिद मार्ग का दौरा कर प्रगति जानी। आयुक्त ने निर्देश दिए कि छत्रीचौक स्थित पानी की टंकी को शीघ्र डिस्मेंटल कर चौराहे की मार्किंग पूरी की जा