केकड़ी: गुलगांव टोल पर बाल-बाल बचे यात्री, केकड़ी डिपो की बस डिवाइडर से टकराई, यात्रियों का आरोप- ड्राइवर नशे में था
Kekri, Ajmer | Aug 8, 2026 कोटा से अजमेर जा रही केकड़ी डिपो की एक रोडवेज बस शुक्रवार-शनिवार देर रात करीब दो बजे गुलगांव टोल नाके के डिवाइडर से टकरा गई।घटना का वीडियो शनिवार शाम को सामने आया।यात्रियों के अनुसार,बस चालक शराब के नशे में धुत था,जिसके कारण यह हादसा हुआ।हादसे के समय टोल डिवाइडर के पास बैठे टोलकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई।मौके पर चीक पुकार मच गई।