पटना ग्रामीण: पटना मेयर के बेटे की गिरफ्तारी पर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने लगाए 'पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद' के नारे
पटना की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब गांधी मैदान थाना पुलिस मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार को गिरफ्तार करने उनके आवास पहुंची। देर रात करीब 1:30 बजे कई थानों की पुलिस ने घर को घेर कर छापेमारी शुरू की। शिशिर पर नगर निगम की बैठक के दौरान एक पार्षद से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप है। पुलिस कार्रवाई की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।