पटना ग्रामीण: संबंध बनाने के दौरान ब्लीडिंग से नाबालिग लड़की की मौत, जक्कनपुर पुलिस की हिरासत में 'बॉयफ्रेंड'
बिहार की राजधानी पटना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहानाबाद की एक नाबालिग लड़की की कथित बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद मौत हो गई। यह घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र में हुई। पटना पुलिस ने लड़के और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है और लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।