नकुड: हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुन्नी देवी को मिली ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी, लंबी कानूनी लड़ाई में मिली जीत
लंबी कानूनी प्रक्रिया और न्यायालयी लड़ाई के बाद एक बार फिर मुन्नी देवी गंगोह ब्लॉक प्रमुख बन गई हैं। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश की प्रति एडीओ पंचायत को सौंप दी गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी दिनेश प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य रामदास सैनी, संजय प्रधान, विकास चौधरी सहित अनेक समर्थक मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मौजूद रहे।