कोंडागांव: हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कोंडागांव नगर में निकली विशाल शोभायात्रा, अघोरी कलाकारों की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र
आज पूरा देश हनुमान जन्मोत्सव के जश्न में डूबा हुआ है। इसी कड़ी में कोंडागांव में भी श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। कोंडागांव नगर सहित पूरे जिले के विभिन्न मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की गई। वहीं आज शनिवार की शाम 7 बजे से हिंदू संगठनों के द्वारा नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।