बूंदी: बूंदी के मानपुरा गांव में दीपावली के अवसर पर हल पूजने की अनूठी परंपरा पिछले 3 साल से जारी है
Bundi, Bundi | Nov 2, 2024 बूंदी के मानपुरा गांव में गोवर्धन पूजा के साथ हल की भी पूजा की गई। यह परंपरा किसान महापंचायत की ओर से 3 साल पहले शुरू की गई थी। जिसका उद्देश्य यह था कि किसानों के जीवन में सुख समृद्धि लाने वाले हल की सामूहिक पूजा अर्चना की जाए। सामूहिक पूजा के दौरान किसान आपसी मनमुटाव भूल जाता है। हल की पूजा कर किसान अपने जीवन में सुख समृद्धि की कामना करता है।