देसूरी: सादड़ी में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, रामदेवरा श्रद्धालुओं की बाइक और कार में टक्कर, दूसरे हादसे में महिला घायल
Desuri, Pali | Aug 14, 2025 सादड़ी में गुरुवार शाम 5 बजे को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और एक वृद्ध महिला घायल हो गई। पहले हादसे में गुड़ा मागलियान के रहने वाले 75 वर्षीय देवाराम मेघवाल मोपेड से सुथारों गुड़ा में रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। शीतला माताजी मंदिर के पास रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक से टक्कर हो गई।