देसूरी: सादड़ी में 15 अगस्त से पहले तिरंगा यात्रा होगी, हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी जोरों पर, 14 को विभाजन विभीषिका दिवस मोन जुलूस
Desuri, Pali | Aug 11, 2025 सादड़ी में सोमवार शाम 5 बजे भाजपा मंडल की ओर से हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। अभियान के जिला संयोजक संजय बोहरा और मंडल अध्यक्ष गोविन्द मीणा ने बैठक की अध्यक्षता की। जिला सह संयोजक संजय बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति का जिक्र किया।