देसूरी: सादड़ी में विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई रैली, समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
Desuri, Pali | Aug 9, 2025 सादड़ी में 9 अगस्त की दोपहर 2 बजे विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। सादड़ी व आस पास क्षेत्रों मे भी कई कार्यक्रम आयोजित किये गये । वही जय आदिवासी युवा संगठन सादड़ी के तत्वावधान में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक विशाल पैदल रैली निकाली गई। यह रैली खेल मैदान रणकपुर रोड़ से शुरू हुई। रैली अम्बेडकर सर्कल तक पहुंची।