💥 दो साल बाद वीडियो कॉल पर मां को देखकर छलक पड़े खुशी के आंसू!
उमरिया के ग्राम चंदवार की शोभा देवी, जो करीब दो साल से परिवार से बिछड़ी हुई थीं, आखिरकार वीडियो कॉल के जरिए अपने परिजनों से जुड़ीं। स्क्रीन पर मां का चेहरा देखते ही परिवार भावुक हो गया और आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
अपना घर आश्रम, भरतपुर की जानकारी और स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयासों से परिवार को उनकी मां के बारे में जानकारी मिल सकी। अब परिजन राजस्थान पहुंचकर उन्हें घर वापस लाने की तैयारी में हैं।
दो साल का इंतजार… और मां की एक झलक ने पूरे परिवार की आंखें नम कर दीं।
दीपक वर्मा | संवाददाता, पंजाब केसरी — उमरिया
#Umaria #UmariaNews #Chandwar #Bharatpur #ApnaGharAshram Maa MotherLove FamilyReunion EmotionalMoment ViralVideo MadhyaPradesh JournalistDeepak DeepakVerma NewsUmaria
Bandhogarh, Umaria | Sep 29, 2026