Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
No video available

आप जैसे भाई हर किसी भाई के साथ होना चाहिए 🙏🏻😎 Respect Girls help poor help animals #apsgurjar #viral #support #viral #brothers

Gwalior Gird, Gwalior | Jan 1, 2025

MORE NEWS

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 6, 2026

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी!

#ChambalTV #CocroachJantaParty #Delhi

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी! #ChambalTV #CocroachJantaParty #Delhi

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 6, 2026

नो-एंट्री में दौड़ रही बस पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, फायर सेफ्टी में मिली गंभीर लापरवाही,

ग्वालियर। यातायात थाना कंपू पुलिस ने नो-एंट्री क्षेत्र में संचालित हो रही एक बस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला उजागर किया है। थाना प्रभारी के.पी. तोमर के निर्देश पर एसआई राधबल्लव गुर्जर ने हॉस्पिटल चौराहे पर बस की जांच की।
जांच के दौरान बस में लगा फायर सेफ्टी सिलेंडर सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। सिलेंडर पर अंतिम वैधता तिथि अंकित नहीं थी तथा उसे सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित तरीके से नहीं लगाया गया था। इसके अलावा बस नो-एंट्री क्षेत्र में संचालित होती मिली, जो यातायात नियमों का उल्लंघन है।
यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन और यात्रियों की सुरक्षा से समझौता करने पर बस के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने वाहन संचालकों को चेतावनी दी है कि सुरक्षा उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुसा

नो-एंट्री में दौड़ रही बस पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, फायर सेफ्टी में मिली गंभीर लापरवाही, ग्वालियर। यातायात थाना कंपू पुलिस ने नो-एंट्री क्षेत्र में संचालित हो रही एक बस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला उजागर किया है। थाना प्रभारी के.पी. तोमर के निर्देश पर एसआई राधबल्लव गुर्जर ने हॉस्पिटल चौराहे पर बस की जांच की। जांच के दौरान बस में लगा फायर सेफ्टी सिलेंडर सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। सिलेंडर पर अंतिम वैधता तिथि अंकित नहीं थी तथा उसे सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित तरीके से नहीं लगाया गया था। इसके अलावा बस नो-एंट्री क्षेत्र में संचालित होती मिली, जो यातायात नियमों का उल्लंघन है। यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन और यात्रियों की सुरक्षा से समझौता करने पर बस के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने वाहन संचालकों को चेतावनी दी है कि सुरक्षा उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुसा

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 6, 2026

ई-विकास पोर्टल से उर्वरक वितरण होगा अधिक पारदर्शी 

सरपंचों, सचिवों, रोजगार सहायकों एवं कियोस्क संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण

मध्यप्रदेश शासन द्वारा उर्वरकों के पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वितरण तथा कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लागू की गई ई-विकास प्रणाली के सफल क्रियान्वयन हेतु गत दिवस गूगल मीट के माध्यम से ग्वालियर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं रोजगार सहायकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत के निर्देशन में आयोजित किया गया।
 इसके पश्चात शनिवार 6 जून को ग्वालियर स्थित बाल भवन में जिले के कियोस्क सेंटर संचालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों, एमपी ऑनलाइन के प्रतिनिधियों तथा जिले के विभिन्न कियोस्क सेंटर संचालकों ने सहभागिता की।
 प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि श्री कुलदीप सिंह, सहायक संचालक कृषि श्री विशाल पाठक, कृषि विस्तार अधिकारी श्री बंटी लाल, एमपी ऑनलाइन के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आशीष सक्सेना, जिला प्रबंधक सहित जिले के विभिन्न कियोस्क सेंटर संचालक उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री कुलदीप सिंह ने ई-विकास पोर्टल प्रारंभ किए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्रणाली उर्वरक वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं किसान हितैषी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के साथ-साथ कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
 इसके बाद एमपी ऑनलाइन के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आशीष सक्सेना ने कियोस्क सेंटर संचालकों को ई-विकास पोर्टल के संचालन, ऑनलाइन ई-टोकन बुकिंग प्रक्रिया तथा इसके तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि किसान अपने मोबाइल फोन अथवा निकटतम कियोस्क सेंटर के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन ई-टोकन बुक कर सकते हैं।
 ई-टोकन प्राप्त होने के बाद किसान संबंधित निजी उर्वरक विक्रेता अथवा सहकारी समिति से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।
 प्रशिक्षण के दौरान कियोस्क संचालकों को टोकन बुकिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियों, निर्धारित सेवा शुल्क, किसानों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया तथा आगामी खरीफ सीजन में संभावित चुनौतियों के समाधान संबंधी विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने एवं कालाबाजारी की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
 कार्यक्रम के दौरान कियोस्क सेंटर संचालकों द्वारा उठाए गए विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रश्नों का समाधान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किया। सहायक संचालक कृषि श्री कुलदीप सिंह, सहायक संचालक कृषि श्री विशाल पाठक तथा कृषि विस्तार अधिकारी श्री बंटी लाल ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का विस्तार से निराकरण किया।
 कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे ई-विकास प्रणाली का उपयोग करते हुए ऑनलाइन ई-टोकन बुकिंग के माध्यम से ही उर्वरक प्राप्त करें, जिससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को समय पर आवश्यक उर्वरक उपलब्ध हो सकें। 
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

ई-विकास पोर्टल से उर्वरक वितरण होगा अधिक पारदर्शी सरपंचों, सचिवों, रोजगार सहायकों एवं कियोस्क संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश शासन द्वारा उर्वरकों के पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वितरण तथा कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लागू की गई ई-विकास प्रणाली के सफल क्रियान्वयन हेतु गत दिवस गूगल मीट के माध्यम से ग्वालियर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं रोजगार सहायकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसके पश्चात शनिवार 6 जून को ग्वालियर स्थित बाल भवन में जिले के कियोस्क सेंटर संचालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों, एमपी ऑनलाइन के प्रतिनिधियों तथा जिले के विभिन्न कियोस्क सेंटर संचालकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि श्री कुलदीप सिंह, सहायक संचालक कृषि श्री विशाल पाठक, कृषि विस्तार अधिकारी श्री बंटी लाल, एमपी ऑनलाइन के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आशीष सक्सेना, जिला प्रबंधक सहित जिले के विभिन्न कियोस्क सेंटर संचालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री कुलदीप सिंह ने ई-विकास पोर्टल प्रारंभ किए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्रणाली उर्वरक वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं किसान हितैषी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के साथ-साथ कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। इसके बाद एमपी ऑनलाइन के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आशीष सक्सेना ने कियोस्क सेंटर संचालकों को ई-विकास पोर्टल के संचालन, ऑनलाइन ई-टोकन बुकिंग प्रक्रिया तथा इसके तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि किसान अपने मोबाइल फोन अथवा निकटतम कियोस्क सेंटर के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन ई-टोकन बुक कर सकते हैं। ई-टोकन प्राप्त होने के बाद किसान संबंधित निजी उर्वरक विक्रेता अथवा सहकारी समिति से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान कियोस्क संचालकों को टोकन बुकिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियों, निर्धारित सेवा शुल्क, किसानों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया तथा आगामी खरीफ सीजन में संभावित चुनौतियों के समाधान संबंधी विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने एवं कालाबाजारी की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान कियोस्क सेंटर संचालकों द्वारा उठाए गए विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रश्नों का समाधान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किया। सहायक संचालक कृषि श्री कुलदीप सिंह, सहायक संचालक कृषि श्री विशाल पाठक तथा कृषि विस्तार अधिकारी श्री बंटी लाल ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का विस्तार से निराकरण किया। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे ई-विकास प्रणाली का उपयोग करते हुए ऑनलाइन ई-टोकन बुकिंग के माध्यम से ही उर्वरक प्राप्त करें, जिससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को समय पर आवश्यक उर्वरक उपलब्ध हो सकें। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने बढ़ाए हरित भविष्य की ओर कदम, किया पौधारोपण

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत केंद्र से संबद्ध सफल युवा मंडल द्वारा केंद्रीय संचार ब्यूरो ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में तिघरा रोड स्थित झंडा का पुरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम एवं मौसम्बी के फलदार पौधों का रोपण भी किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। 
       कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सुश्री अंजलि कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ एवं हरित भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। 
 केंद्रीय संचार ब्यूरो के श्री अजय व्यास ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता को आवश्यक बताया। 
 कार्यक्रम में विभागीय दल छाया मंदिर नाट्य दल के प्रभारी श्री अनिरुद्ध तिवारी के निर्देशन मे पर्यावरण का महत्व विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। 
 कार्यक्रम का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह ने किया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण पर बल देते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। 
 इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर केन्द्रित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें सपना कुशवाहा ने प्रथम, कुमारी चंचल ने द्वितीय एवं नीलम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
#gwalior
#environnement
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने बढ़ाए हरित भविष्य की ओर कदम, किया पौधारोपण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत केंद्र से संबद्ध सफल युवा मंडल द्वारा केंद्रीय संचार ब्यूरो ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में तिघरा रोड स्थित झंडा का पुरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम एवं मौसम्बी के फलदार पौधों का रोपण भी किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सुश्री अंजलि कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ एवं हरित भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के श्री अजय व्यास ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में विभागीय दल छाया मंदिर नाट्य दल के प्रभारी श्री अनिरुद्ध तिवारी के निर्देशन मे पर्यावरण का महत्व विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह ने किया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण पर बल देते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर केन्द्रित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें सपना कुशवाहा ने प्रथम, कुमारी चंचल ने द्वितीय एवं नीलम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। #gwalior #environnement JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026