सोनकच्छ: सोनकच्छ के ग्राम बावई में भक्ति और आध्यात्म का संगम, 9 कुण्डीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ आयोजित
ग्राम बावई सोनकच्छ में आयोजित 9 कुण्डीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ, संगीतमय राम कथा एवं शिव कथा में सम्मिलित होकर विधायक राजेश सोनकर ने परम पूज्य संत महात्माओं एवं सभी साधुगणों से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस पावन अवसर पर राम कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा श्रद्धापूर्वक आरती एवं पूजन कर भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की