मुरैना नगर: चंबल में रेत माफिया बेखौफ: मुरैना में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का वीडियो वायरल, पुलिस पर सवाल
मुरैना शहर में अवैध रेत परिवहन पर सख्ती के दावों के बीच शहर की सड़कों पर चंबल नदी की रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेखौफ गुजरती नजर आईं। वायरल वीडियो में स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में नंदेपुरा रोड पर एक के बाद एक ट्रॉलियां निकलती दिख रही हैं, जिससे साफ है कि कार्रवाई के दावों के बावजूद अवैध परिवहन जारी है और जिम्मेदारों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।