बड़ौत: बड़ौत में पुलिस सुरक्षा में किया गया टेंट व्यापारी पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार, एक साथ जली 2 चिताएं, पुलिस अलर्ट मोड पर
Baraut, Bagpat | Jun 10, 2026 बड़ौत में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टेंट व्यापारी पिता पुत्र का बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार शाम को हिस्ट्रीसीटर वरुण लुहारी ने अपने साथियो के साथ हथियारों से पिता पुत्र पर हमला किया था। दोनों पिता पुत्र की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। सुरक्षा व्यवस्था देखते हुए शहर में चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई