तिर्वा: ठठिया क्षेत्र में सरकारी जमीन से सात से अधिक पेड़ काटे गए, विभाग बेखबर
Tirwa, Kannauj | Sep 25, 2026 तिर्वा : तिर्वा तहसील क्षेत्र के बलनापुर गांव में तिर्वा-ठठिया मार्ग स्थित नीलम गेस्ट हाउस के पास सरकारी जमीन पर खड़े सात से अधिक पेड़ काट दिए गए। सिंचाई विभाग के जिलेदार रामऔतार ने मौके पर पहुंचकर कटान रुकवाया और बताया कि पेड़ सरकारी नाली व विभागीय भूमि पर खड़े थे। कटे पेड़ों के फोटो-वीडियो सुरक्षित कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई।