बीकानेर: बीकानेर पहुंचे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष, स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा
बीकानेर में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण दौरा देखने को मिला। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत चंद्रकांत सेठ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने बीकानेर पहुंचे। आगमन पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीर बहादुर सिंह सहित कई डॉक्टरों ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान मेडिकल शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा