पूरनपुर: आयुष्मान योजना की पात्रता में संशोधन की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा गया ज्ञापन
पूरनपुर। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिला महासचिव नाबिर अली मंसूरी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की पात्रता में संशोधन की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन मंगलवार सुबह 11:30 पर नायब तहसीलदार पूरनपुर को सौपा है। ज्ञापन में कहा गया कि गंभीर बीमारियां कम उम्र के लोगों में भी तेजी से बढ़ रही हैं।