औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के निवासी युवक ने चेयरमैन के परिजनों पर लगाया आरोप, कहा- भैंस का चारा पानी नहीं किया तो कर दी मारपीट
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र अजय सिंह ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह नगर पंचायत में पंप ऑपरेटर है। आरोप लगाया कि अध्यक्ष द्वारा उससे अपनी भैंस का चारा पानी कराया जाता है। कहा कि जब उसने विरोध किया तो उनके परिजनों द्वारा उसकी मारपीट कर दी गई तथा जाति सूचक गालियां दी गई।