बलिया: दुबहड़ पुलिस ने जनेश्वर मिश्र सेतु के पास से 10 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Jun 8, 2025 दुबहड़ थाना की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को दिन में करीब एक बजे जनेश्वर मिश्रा सेतु के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान युवक के बैग से ऑफिसर च्वाईस टेट्रा पैक ब्रांड की कुल 55 टेट्रा पैक (लगभग 10 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस बारे में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने जानकारी दी।