अम्बाला: किसान कल शंभू बॉर्डर पर मनाएंगे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं से धरने पर आने की अपील की
Ambala, Ambala | Mar 7, 2024 शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का ऐलान किया है। इसके लिए किसान महिलाओं से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरने में पहुंचकर किसानों का हौंसला बढ़ाएं। सभी लोगों को बताएं कि किन मांगों को लेकर किसान धरना दे रहे हैं।