कालकाजी: संगम विहार में पहली बार पानी का मीटर कनेक्शन देने के लिए कैंप का हुआ आयोजन
दिल्ली के संगम विहार में रविवार को लोगों के घर में पानी का सप्लाई करने के लिए मीटर कनेक्शन देने के लिए कैंप का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन विधायक दिनेश मोहनिया के द्वारा किया गया इस दौरान मोहनिया ने कहा कि संगम विहार में पहली बार लोगों को मीटर कनेक्शन दिया जा रहा है जिससे क्षेत्र वासियों को लाभ होगा और उनके घरों में पानी की सप्लाई सुगमता से होगी।