कालकाजी: दिल्ली के संगम विहार से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया पर बीजेपी ने लगाया घोटाले का आरोप
शनिवार को बीजेपी के पूर्व विधायक डॉ विजय जॉली ने प्रेस वार्ता के दौरान संगम विहार से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिनेश मोहनिया ने वाटर कूलर लगाने के नाम पर लाखों रूपए का घोटाला किया है, सरकारी खजाने से ठगी की है इसलिए पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी होनी चाहिए।