बिंदकी: जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र के विकास के लिए कई मांगें की
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात किया। जिसमें जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कई मांग किया। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।