झालरापाटन: जिला कलेक्टर ने शिशु व किशोर गृह का निरीक्षण किया, बच्चों और पुनर्वास गृह के लोगों से बात कर सुविधाओं की जानकारी ली
झालावाड़ में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार दोपहर राजकीय शिशु व किशोर गृह धनवाड़ा और मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों और वहां रह रहे लोगों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।कलेक्टर ने किशोर गृह में बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।