धमदाहा: नीरपुर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने मृतक के परिजनों को दी सांत्वना
धमदाहा :- पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बुधवार की रात्रि धमदाहा प्रखंड के नीरपुर बरान गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में करंट लगने से मृत वार्ड सदस्य के पुत्र बमबम कुमार के परिजनों से मुलाकात की। सांसद श्री यादव ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।